{"_id":"63bc5b8e47d4727d0872195f","slug":"made-the-girl-pregnant-by-bluffing-now-refuses-to-marry-pilibhit-news-bly509600745","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: झांसा देकर युवती को किया गर्भवती, अब शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: झांसा देकर युवती को किया गर्भवती, अब शादी से इन्कार
विज्ञापन
पता चलने पर घरवालों ने युवती को घर से निकाला
एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवक ने 22 वर्षीय युवती को गर्भवती कर दिया। गर्भवती होने के बाद युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बीसलपुर निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के लेखपाल वाली गली निवासी अमन यादव से हुई। अमन ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। अमन ने अब शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। युवती के गर्भवती होने का पता चलते ही परिजन ने उसको घर से निकाल दिया है। वह अलग किराए पर कमरा लेकर रह रही है। एसपी के आदेश पर महिला थाने में अमन यादव के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।