फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lover mother asked for 10 lakh rupess to marriage girl committed suicide after getting hurt in pilibhit

इश्क पर भारी कागज के टुकड़े: प्रेमी की मां ने शादी के लिए मांगे 10 लाख, लड़की ने दी जान, अमित ने भी दिया धोखा

Fri, 28 Oct 2022 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 08:08 PM IST
सार

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी होनहार थी। प्रेम संबंधों का पता चला, तो भी कोई एतराज नहीं जताया। मगर जब शादी में दस लाख की मांग की गई, तो पुत्री टूट गई।

विज्ञापन
lover mother asked for 10 lakh rupess to marriage girl committed suicide after getting hurt in pilibhit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीएड की छात्रा का गांव के एक युवक से पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक लगातार छात्रा को शादी का झांसा देता रहा। प्रेमी के कहने पर छात्रा के घर वाले उसके यहां शादी की बात करने गए। प्रेमी की मां ने 10 लाख की मांग रख दी। इससे आहत होकर छात्रा ने गुरुवार को दुपट्टा से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

जहानाबाद के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। 21 वर्षीय बड़ी पुत्री एटा से बीएड कर रही थी। पुत्री को गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले अमित ने तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने भी शादी के लिए कोई आपत्ति नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित की मां भी शादी के लिए राजी हो गई। 19 अक्तूबर को छात्रा की मां और मौसी अमित की मां कलावती से शादी की बात करने गईं। आरोप है कि शादी की बात करने के दौरान कलावती ने 10 लाख की मांग कर दी। 

विज्ञापन

कहा कि बेटे की शादी के लिए बहुत रिश्ते आ रहे हैं। वह लोग दस लाख खर्च करें, तभी शादी हो सकेगी। छात्रा की मां ने गरीबी का वास्ता दिया, मगर अमित की मां नहीं पसीजी। इस पर छात्रा की मां लौट आईं। जब यह जानकारी छात्रा को हुई तो उसने अमित को फोन किया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार को भी अमित ने फोन रिसीव नहीं किया। तब छात्रा ने अमित को मैसेज किया था। उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं आया। तब बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे में शव लटकते देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि अमित और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने, गाली गलौज व दहेज मांगने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रेमी बोला, मर जा और छात्रा ने कर ली आत्महत्या
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी होनहार थी। प्रेम संबंधों का पता चला, तो भी कोई एतराज नहीं जताया। मगर जब शादी में दस लाख की मांग की गई, तो पुत्री टूट गई। उसने अमित को कई मेसेज किए। आत्महत्या करने से पहले उसने अमित को मेसेज भेजकर कहा कि वह मरने जा रही है। इस पर अमित ने भी मेसेज भेजकर जवाब दिया कि जा मर जा। इसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed