{"_id":"5ef8dd928ebc3e431314a863","slug":"love-affair-pilibhit-news-bly4109035175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका आ धमकी प्रेमी के घर, बोली- अब वापस नहीं जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका आ धमकी प्रेमी के घर, बोली- अब वापस नहीं जाऊंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात अचानक एक प्रेमिका गांव में ही रह रहे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत युवती को उसके घर वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया, ऐसा ही युवक के साथ किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का वहीं की एक युवती से पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने अपनी प्रेमिका को विवाह करने का भी आश्वासन दे रखा था। काफी अरसे बाद भी जब युवक ने अपनी प्रेमिका से विवाह नहीं किया तो शनिवार को रात लगभग 12 बजे प्रेमिका अपने प्रेमी के घर स्वयं ही पहुंच गई। वहां जाकर उसने एलान कर दिया कि अब वह प्रेमी के घर पर ही रहेगी। इसी बीच युवती के परिजन भी मौके पर आ गए। परिवार वालों ने युवती से अपने घर चलने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। उसने कहा कि अब उसे अपने पिता के घर नहीं जाना है। वह प्रेमी से ही शादी करके उसके ही घर रहेगी। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच युवक के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर बात हुई। कोई बात न बन पाने पर पुलिस ने युवती को उसके घर वालों की सुपुर्दगी में देते हुए उनके साथ भेज दिया। युवक को भी उसके घर वालों के साथ भेज दिया गया। पुलिस ने अभी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि अगर किसी पक्ष से कोई तहरीर मिलती है, तो ही कार्रवाई की जाएगी।