फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   love affair

दूसरी जगह शादी से दो दिन पहले प्रेमिका का हंगामा

Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
love affair
जहानाबाद। अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने का पता लगते ही प्रेमिका ने उसके घर पहुंचकर हंगामा काट दिया। प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर उसके साथ शादी करने की जिद कर दी। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर लंबी बातचीत की। अंत में दोनों में शादी करने की बात पर सुलह हो गई। युवती ने अपने घर जाने से इनकार कर दिया तो उसे प्रेमी के परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के एक युवक का नजदीक के गांव की युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन हो गई। उसके बाद दोनों में बातचीत कम हो गई थी। इस दौरान परिवार की ओर से लड़के की दूसरी जगह शादी तय कर दी गई। 29 जून को प्रेमी की शादी होनी थी। इससे पहले ही शनिवार को प्रेमिका को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद तो प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने उससे तुरंत ही शादी करने की जिद ठान ली। प्रेमी के परिवार वालों ने उसे वापस घर भेजने का भी प्रयास किया, मगर जिद पर अड़ी प्रेमिका नहीं मानी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों की मौजूदगी में लंबी बातचीत हुई। इसके बाद प्रेमी पक्ष शादी की बात पर सुलह करने को तैयार हो गया, जबकि प्रेमिका की मां ने इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि लड़की परिवार वालों के साथ नहीं जाना चाहती थी। लड़का पक्ष उससे शादी करने को राजी हो गया। लड़की अपनी मर्जी से लड़के के परिवार वालों के साथ चली गई है। इसलिए, इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed