फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lord Ram's throne was revealed

Pilibhit News: भगवान राम की राजगद्दी निकली

Sat, 28 Oct 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's throne was revealed
बीसलपुर रामलीला मेले में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद
बीसलपुर। रामलीला मेले में शुक्रवार की शाम श्रीराम-भरत मिलाप और राज्याभिषेक लीला का मंचन हुआ। उसके बाद नगर में राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन


लीला में दर्शाया गया कि रावण वध करने के बाद राम, सीता और लक्ष्मण विभीषण के विशेष विमान से अयोध्या आते हैं। यहां उनका भरत से मिलाप होता है। इसके बाद भगवान राम का विधि विधान से राज्याभिषेक किया जाता है।
विज्ञापन

राज्याभिषेक के बाद मेला मैदान से भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा रवाना होती है। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे रथ पर भगवान राम, सीता जी, लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न, हनुमान जी के स्वरूप बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर रामा दल के अन्य सदस्य भी बैठे थे। यात्रा के साथ चल रहे एक वाहन पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। रामचरितमानस का सस्वर पाठ भी हो रहा था। शोभायात्रा में देवी देवताओं की कई झांकियां सजाई गईं थी।

लोगो ने रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। भगवान राम के स्वरूप की आरती उतारी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद देर रात मेला मैदान पर आकर समाप्त हुई।

बीसलपुर रामलीला मेले में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed