फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loo Gusts suffering from the recent

तेज धूप और लू के थपेड़ों से हाल-बेहाल

Sun, 31 May 2015 10:28 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 31 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Loo Gusts suffering from the recent
तन झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनमानस बेहाल हो उठा
विज्ञापन
है। हालत यह है कि सूरज की तपिश से सड़कों का तारकोल तक पिघलने लगा है। रविवार पारा भी 45 डिग्री को छूने लगा। आग उगलते सूरज की वजह से दोपहर में सार्वजनिक व सड़कें सुनसान दिखी।

पिछले पखवाड़ा भर से जिले में बढ़ती जा रही गर्मी के आगे बचाव के इंतजाम बेअसर होते नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़ों और तन झुलसाने वाली धूप के चलते लोगों को अधिकतर समय घर के भीतर ही गुजर रहा है। सूरज के निकलते ही लोग सुबह सवेरे पसीने से लथपथ देखे जा रहे हैं। दोपहर होते-होते सूरज की तपिश से टैंपों, बसें और यातायात के अन्य साधन सड़कों से नदारद मिले।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैडों, चौराहाें पर भी लोगबाग कम ही दिखे। बाजार में भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहकों के न पहुंचने से व्यापारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे देखे गए। दोपहर में रेलवे स्टेशन परिसर, प्रमुख सड़कों पर भी सन्नाटा पसारा दिखा। शाम छह बजे तक भी गर्मी पूरे शबाब पर रही।

रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए, मामूली बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन कुछ देर बाद चिलचिलाती धूप ने फिर से लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed