फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lok Sabha Election 2024 BSP candidate Anees Ahmed Khan filed nomination in Pilibhit

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में बसपा प्रत्याशी अनीस अहमद खान ने दाखिल किया नामांकन

Tue, 26 Mar 2024 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

पीलीभीत में लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार तक नामांकन होंगे। बसपा प्रत्याशी अनीस अहमद खां ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा और सपा प्रत्याशी बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।   

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BSP candidate Anees Ahmed Khan filed nomination in Pilibhit
बसपा प्रत्याशी अनीस अहमद खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू ने मंगलवार को अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने नकटा दाना चौराहे पर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। वहां से अपनी कार से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दिया।

विज्ञापन


अनीस अहमद खान बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। बसपा सरकार में मंत्री भी रहे। फूलबाबू 2009 और 2014 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार वह तीसरे नंबर पर रहे थे। फूलबाबू के मैदान में आने से चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। जिले में मतदाताओं के जातीय समीकरण की बात करें तो कुर्मी व मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका भी अहम मानी जाती है। 
विज्ञापन


पीलीभीत में पहले चरण में होंगे चुनाव 
अधिसूचना: 20 मार्च 
नामांकन: 27 मार्च तक
नाम वापसी: 30 मार्च
मतदान: 19 अप्रैल

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण का कटा टिकट, भाजपा से जितिन लड़ेंगे चुनाव 
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पीलीभीत में 19 अप्रैल मतदान होना है। 27 मार्च (बुधवार) नामांकन करने की आखिरी तारीख है। भाजपा ने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। जितिन प्रसाद यूपी सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं। वहीं सपा ने भगवत सरन गंगवार पर दांव खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed