{"_id":"621bd49165800b7b3043b072","slug":"locks-of-seven-shops-cut-attempt-to-break-an-atm-pilibhit-news-bly4768026141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दुकानों के काटे ताले, एक एटीएम तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दुकानों के काटे ताले, एक एटीएम तोड़ने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में चुनाव संपन्न होने के बाद अब चोर सक्रिय हो गए है। शनिवार रात चोरों ने रेकी के बाद सात दुकानों को निशाना बनाया। इसके बाद एक एटीएम को तोडने की कोशिश की। एटीएम को तोडने के दौरान रात करीब दो बजे सुनगढ़ी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि एक भागने में सफल हो गया।
तीनों एक पल्सर बाइक से ढाटा बांधकर शहर में घूमते देखे गए थे। तीनों उत्तराखंड के कसबा खटीमा के रहने वाले बताएं जा रहे है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से एसओजी की टीम पूछताछ कर रही है। अभी तक आरोपी कुछ बता नहीं पाए है। पुलिस ने सभी दुकानदारों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराना शुरू कर दी है।
केस -एक
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा के रहने वाले विशाल ने बताया कि उनकी गैस चौराहा स्थित नाले के पास किराना की दुकान है। शनिवार को रोजाना की तरह अपनी किराना की दुकान बंद कर चले गए। इसके बाद रात में चोर छत की चादर तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान से 15 हजार का सामान और 25 हजार की नकदी चुरा ले गए है। सुबह जब दुकान खोलने आए, तब चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
केस- दो
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी संजीव कुमार ने बताया लक्ष्मी टाकीज के पास स्टेशन रोड पर रेडीमेड की दुकान है। शाम को करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए, मगर मेन लॉक नहीं तोड़ पाए थे। इस पर कुंडा मोड़कर चल गए। सुबह जब दुकान खोलने आए, तो ताले टूटे मिले। पुलिस को सूचना दी गई है।
केस -तीन
मोहल्ला पंजाबियान निवासी कामरान शम्मी ने बताया कि उनकी डेकोरेशन की दुकान सदर कोतवाली क्षेत्र में नींबू मंडी के पास है। शाम नौ बजे दुकान बंद कर चले गए। दुकान में चार ताले पड़े हुए थे। रात में चोरों ने तीन ताले तोड़ दिए। जबकि चौथा नहीं तोड़ पाए थे। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने मामले की जानकारी दी। दुकान आकर देखा तो शटर के पास ही ताले टूटे हुए पड़े थे। गनीमत रहीं कि चौथा ताला नहीं उठा।
केस- चार
मोहल्ला पूरनमल निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की किराना मंडी में उनकी किराना की दुकान है। शाम को नौ बजे दुकान बंद कर चले गए। दुकान में दो शटर हैं। दोनों में दो-दो ताले पड़े हुए थे। रात में चोरों ने एक शटर के ताले तोड़ दिए। दुकान के अंदर काउंटर से ड्रॉल समेत 22 हजार की नकदी चोरी कर ली। अन्य सामान नहीं ले गए। चोरी करने के बाद शटर गिराकर चले गए। सुबह दुकान खोलने आए, तब चोरी की जानकारी हुई।
केस -पांच
अशोक कॉलोनी निवासी अर्शदीप सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड पर बीसलपुर बस स्टैंड के सामने बैटरी की दुकान है। रात चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए। मेन लॉक तोडने का प्रयास किया, मगर नहीं तोड़ पाए। सुबह दुकान पर आए, तो सीसीटीवी चेक किया। इसमें 4:14 बजे दो बाइक सवार आए थे। कुछ देर रुकने के बाद चले गए। इसके बाद साढ़े चार बजे और और ताले तोड़े थे। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
केस- छह
मोहल्ला गफ्फार खां निवासी जाहिद हुसैन ने बताया कि स्टेशन रोड पर बीसलपुर बस स्टैंड के पास इंजन मरम्मत की दुकान है। शाम आठ बजे दुकान बंदकर घर चले गए। इसी दौरान रात में चोरों ने सभी ताले तोड़ दिए। मेन लॉक नहीं तोड़ पाए थे। टूटे ताले साथ ले गए। सुबह जब दुकान खोलने आए, जो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। मेन लॉक नहीं टूटने से चोर चोरी नहीं कर पाए।
केस- सात
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के काला मंदिर निवासी राहुल ने बताया कि लक्ष्मी टाकीज के पास उनकी रेडीमेड की दुकान है। रात में चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। काउंटर में रखी दस हजार की नकदी चुरा ले गए। अन्य सामान नहीं छुआ। सुबह दुकान खोलने आए, तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।
केस -आठ: ऐसे पकड़े गए थे चोर
छतरी चौराहे के पास रात दो बजे चोर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को कटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। एटीएम के मुख्य कार्यालय से भी सुनगढ़ी एसएचओ के पास फोन आया था। इस पर एसएचओ ने टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों चोरों को दबोच लिया। उनकी पल्सर बाइक भी बरामद कर ली। सीओ सिटी और एसओजी टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक आरोपियों ने पुलिस को घटनाओं को लेकर कुछ नहीं बताया है।