{"_id":"5ea715fe8ebc3e902a3e0366","slug":"lockdown-pilibhit-news-bly404047890","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी सीखने आए कर्नाटक के 20 छात्र नवोदय विद्यालय में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी सीखने आए कर्नाटक के 20 छात्र नवोदय विद्यालय में फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कर्नाटक से आए 20 विद्यार्थी लॉकडाउन के कारण जवाहर नवोदय विद्यालय में फंस गए हैं। सभी घर जाना चाहते हैं, मगर कोई रास्ता नहीं निकल सका है। विद्यालय प्रबंधन ने डीएम को मामले की जानकारी दी है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद ही छात्रों को घर पहुंचाने पर विचार किया जाएगा।
विद्यालय में पिछले शैक्षिक सत्र में कर्नाटक के धारवाड़ जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा नौ के 20 छात्र माइग्रेशन पॉलिसी पर हिंदी की पढ़ाई करने आए थे। उसी वक्त यहां से भी 20 छात्र कर्नाटक में कन्नड़ भाषा सीखने गए थे। शैक्षिक सत्र पूरा होने के बाद उन्हें 31 मार्च को वापस जाना था। इसी बीच कोरोना वायरस के चलते 23 मार्च को ही लॉकडाउन कर दिया गया। इससे धारवाड़ के विद्यार्थी विद्यालय में फंस गए और अपने घर नहीं जा सके और स्थानीय छात्र कर्नाटक के धारवाड़ में फंसे रह गए। छात्रों के मौजूद होने के चलते शिक्षकों को भी विद्यालय में ही रहना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से शिक्षण कार्य तो नहीं हो रहा है, लेकिन सभी विद्यालय परिसर में ही ठहरे हैं। वापसी को लेकर छात्र परेशान हैं। हालांकि विद्यालय प्रबंधन छात्रों की अभिभावकों से फोन पर बात करा रहा है। प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि डीएम को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। डीएम से अनुमति मिलते ही उन विद्यार्थियों को धारवाड़ पहुंचाने के साथ अपने छात्रों को भी वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।