फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown in Pilibhit

लॉकडाउन में नहीं कोई नई छूट, बाजार में पहले के आदेश लागू रहेंगे

Sun, 26 Apr 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
lockdown in Pilibhit
पीलीभीत। केंद्रीय गृह मंत्रालय से नई एडवाइजरी जारी होने के बाद भी प्रशासन ने लॉकडाउन में किसी तरह की छूट देने से इनकार किया है। डीएम ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लॉकडाउन में किसी तरह की छूट नहीं दी जा सकती। जनपद में प्रतिष्ठानों और दुकानों को लेकर जो आदेश पूर्व में हुए हैं, उसी के अनुसार प्रतिष्ठान और दुकानें खुलेंगी। इसके अतिरिक्त कोई अन्य छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद जनपद कोरोना मुक्त हो चुका है। हालांकि अमरिया को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। वहां पूरी सख्ती की गई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कुछ ढील दिए जाने का जिक्र करते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और शॉपिंग मॉल को खोले जाने की बात शनिवार को चर्चा में आई। कुछ देर में यह बात सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में चल रही इस पोस्ट को लेकर शनिवार को आम लोगों और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति देखी गई। कुछ व्यापारी दुकानें खोलने भी पहुंच गए और आम लोगों की भी आवाजाही होती देखी गई। मगर, बाद में प्रशासन ने सख्ती कर दी। जो वाहन सड़क पर दिखे, उनका चालान कर दिया गया। भीड़ को लौटा दिया गया। जो व्यापारी दुकानें खोलने आए थे, वे तुरंत वापस लौट गए। जब इस मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी गई है। जनपद में पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक केवल उन्हीं प्रतिष्ठानों और दुकानों को तय समय तक खोला जाएगा, जिनकी अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त कोई प्रतिष्ठान या दुकान नहीं खोली जाएगी। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed