फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

फर्नीचर व्यापारी समेत 20 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट

Mon, 11 May 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
पीलीभीत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने में फर्नीचर व्यापारी, फोटोग्राफर, सब्जी विक्रेता समेत 20 लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। कोतवाली में पुलिस ने इन सभी पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन की धारा 188, महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। अब उन्हें नोटिस तामील कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन पार्ट-3 में ऑरेंज जोन में होने से जनपद वासियों को शर्तों पर कुछ रियायतें दी गई हैं। इसमें दुकानों के खुलने का समय और दिन निर्धारित है। शनिवार को पुलिस लॉकडाउन का पालन करा रही थी। इस बीच नकटादाना चौराहा के पास लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करके फर्नीचर और फोटोग्राफी की दुकान खोल दी गईं। मां यशवंतरी देवी मंदिर के पास सब्जी की दुकानें देर तक खुली थीं। इसके अलावा कई जगह लोग झुंड बनाकर खड़े हुए थे। इनके बीच न तो सामाजिक दूरी बनाई गई थी, न ही मास्क का प्रयोग किया गया। ऐसे में अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सिपाही अनुज कुमार की ओर से चंदोई गांव निवासी फर्नीचर व्यापारी मोहम्मद कासिम, मोहल्ला देशनगर निवासी फोटोग्राफर आशु पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सब्जी की दुकान छूट के निर्धारित समय के बाद खोलने पर सिपाही कौशल कुमार वर्मा की तरफ से मोहल्ला जोशीटोला निवासी विकास व सोनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बेवजह घरों से निकलकर लॉकडाउन तोड़ने पर दरोगा ईश्वर सिंह की तरफ से ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी नीशू सैनी, अंशुल गुप्ता, जगतपुरी गांव निवासी जगतवीर, वसुंधरा कॉलोनी निवासी नितिन तेवतिया, जहानाबाद के शरीफगंज गांव निवासी योगेश, गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी सचित, न्यूरिया खुर्द गांव निवासी नारायन लाल, नगरिया कॉलोनी निवासी मुकुल विश्वास, मोहल्ला सरायखाम निवासी महमूद हुसैन, जगदीश विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह, महाराजपुर गांव निवासी कमलाकर सिंह, बिहारीपुर गांव निवासी सतविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, कटपुरा गांव निवासी गुरजेंद्र सिंह, मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी कादिर शाह उर्फ नूर, मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी अशद अली उर्फ सोनी पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed