फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

दुकान से निकालकर बेच दी शराब की बोतलें, पकड़ा गया मामला

Wed, 29 Apr 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
बीसलपुर। लॉकडाउन में बंद दुकानों से शराब निकालकर चोरी छिपे अधिक दाम पर बेचने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम ने कार्रवाई कराई है। एसडीएम, सीओ और जिला आबकारी अधिकारी की अगुआई में प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड के पास अंग्रेजी शराब की दुकान का स्टॉक चेक किया तो तमाम गड़बड़ी निकलीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद 38 दिन से बंद हैं। इसके बाद भी शराब की बिक्री गुपचुप तरीके से तय कीमत से अधिक दाम पर की जा रही है। इसकी सूचनाएं डीएम वैभव श्रीवास्तव तक पहुंची तो सत्यता पता लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की शुरुआत की गई। बुधवार को एसडीएम चंद्रभानु सिंह और सीओ लल्लन सिंह की अगुआई में प्रशासनिक टीम की ओर से बस स्टैंड चौराहा के पास अंग्रेजी की दुकान के स्टॉक का सत्यापन कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार भी आबकारी की टीम के साथ छानबीन में लगे रहे। शराब की बंद दुकान को खुलवाकर अधिकारियों ने काफी देर तक पड़ताल की। इसमें तमाम गड़बड़ी टीम को मिलीं। स्टॉक कागजों में अधिक दर्शाया गया था, जबकि चेक करने पर दुकान में शराब की मात्रा कम निकली। अभिलेख भी अधूरे पाए गए। शराब का रखरखाव भी सही नहीं निकला। दो घंटे तक चली पड़ताल के बाद गड़बड़ी मिली तो दुकानदार पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शराब की दुकान का स्टॉक चेक किया गया था। इसमें बहुत से अभिलेख अधूरे मिले हैं। स्टॉक भी कम पाया गया है। हालांकि कितना कम मिला है, यह अभी नहीं बताया जा सकता। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। - संजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed