फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

ग्राहक बनकर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ, देर तक खोलने पर किराना गोदाम किया सील

Wed, 29 Apr 2020 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
पीलीभीत। निर्धारित समय के बाद लॉकडाउन का उल्लघंन करते हुए खाद्य सामान की बिक्री करना एक व्यापारी को महंगा पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ग्राहक बनकर पहुंचे और व्यापारी का पूरा खेल पकड़ लिया। व्यापारी पर कार्रवाई करते हुए उसका गोदाम सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रवीन मलिक को सूचना मिली कि मोहल्ला निरंजनकुंज के निवासी मनोज लाला अपने घर से किराना सामान की बिक्री कर रहा है। इसकी सत्यता जानने को दोनों अफसर पहले ग्राहक बनकर बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां से 1100 रुपये का सामान भी खरीद लिया। इसके बाद अधिकारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की। ग्राहक बनकर आए दोनों लोगों के अफसर होने का पता लगा तो व्यापारी के होश उड़ गए। बरामद खाद्य पदार्थ को सील कर व्यापारी पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गोदाम को सीज करवा दिया है क्योंकि व्यापारी शाम को भी दुकान खोलकर नियम विरुद्ध सामान की बिक्री कर रहा था। किराना सामान की बिक्री सुबह छह से नौ बजे तक ही हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed