फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

लॉकडाउनः दुकान के बाहर लटकाया ताला, अंदर कपड़ा बेच डाला

Sun, 26 Apr 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच कपड़ा व्यापारी ने पुलिस-प्रशासन से बचने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। दुकान के भीतर ग्राहकों का प्रवेश करा दिया और वहां एक कर्मचारी भी लगा दिया। बाहर से दुकान में ताला लगाकर खुद निगरानी करने बैठ गया। शक होने पर पुलिस ने दुकान खुलवाई तो उसमें ग्राहक और कर्मचारी मिले। व्यापारी की फटकार लगाई गई। बाद में माफी मांगने पर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। मामला पूरे दिन चर्चा में रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन किया गया है। इसमें कपड़े की दुकानें भी बंद हैं। सुबह छह से नौ बजे तक फिलहाल किराना दुकानों को ही खोलने की छूट दी गई है। कटरा बाजार के एक कपड़ा व्यापारी ने तय समय बाद अपनी दुकान खोल ली। उस पर किसी की नजर न पड़े, इसके लिए कर्मचारी और ग्राहक को दुकान के भीतर करने के बाद शटर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद निगरानी के लिए व्यापारी खुद दुकान के चबूतरे पर बैठ गया। काफी देर तक पुलिस उसे देखती रही और फिर देवहा चौकी प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने पूछताछ की। पहले तो व्यापारी दुकान चेक करने आने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश करता रहा। फिर जब दरोगा ने घर जाने को कहा तो टालमटोल की। शक बढ़ने पर दुकान खुलवाई गई तो अंदर ग्राहक और दो कर्मचारी दो निकले। खुद के फंसने पर व्यापारी ने तुरंत गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगने लगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed