{"_id":"33b42bd53fa85965a466d32d8893ffc7","slug":"list-of-candidates-paste-absence-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की सूची चस्पा न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की सूची चस्पा न होने से रोष
Purnpur
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की सूची अब तक चस्पा नहीं की गई है। सूची चस्पा न होने से आपत्तियां दाखिल करने को लेकर लोग असमंजस में हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र में 274 बीडीसी सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में 1156 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद प्रत्याशियों की सूची परिसर मेें अब तक चस्पा नहीं की गई है। इससे सूची देखने ब्लाक पहुंचने वाले लोगों को बैरंग होना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है। नामांकन के बाद चस्पा होने वाली सूची में प्रत्याशी के नाम के अलावा उसके प्रस्तावक आदि का नाम रहता है। सूची चस्पा न होने से कौन प्रत्याशी कहां से है और उनके प्रस्तावक कौन हैं आदि की जानकारी लोगों को नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में आपत्तियां कैसे दाखिल होंगी? इसे लेकर लोग असमंजस में है। आरओ/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद सूचियों को उसी दिन परिसर में चस्पा करा दिया गया था। शरारती तत्वों ने सूचियों को उखाड़कर नष्ट कर दिया। बुधवार को फिर सूचियों को चस्पा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच आज से
चुनाव अधिकारी/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी। नामांकन वापसी 16 अक्तूबर को, चुनाव चिन्हों का आवंटन भी 16 को, मतदान 29 अक्तूबर और मतगणना एक नवंबर को होगी।