{"_id":"62eac0671e2e6c3ac97c45c4","slug":"license-holders-doing-firecracker-business-will-be-investigated-pilibhit-news-bly493419251","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल पहले आतिशबाजी का काम बंद करने वाले लाइसेंस धारकों की भी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल पहले आतिशबाजी का काम बंद करने वाले लाइसेंस धारकों की भी होगी जांच
विज्ञापन
जहानाबाद में घटना का निरीक्षण करने पहुंची दमकल की टीम। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पुलिस ने जहानाबाद हादसे से सबक लेकर जांच शुरू करा दी है। अब आतिशबाजी लाइसेंस धारकों की जांच हो रही है, जो दस साल पहले तक इसका कारोबार करते थे। एसपी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले में 11 लाइसेंस धारक आतिशबाजी बनाने और बेचने का काम करते हैं। जबकि 14 लोगों के आवेदनों को आपत्ति को लेकर लंबित चल रहे हैं। सभी लाइसेंस धारकों को एक दिन पहले ही डीएम-एसपी जांच करने के निर्देश जारी कर चुके हैं। एसपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि पुराने लाइसेंस धारकों के घरों की चेकिंग भी कराई जाएगी। इसमें दस साल पहले तक लाइसेंस लेकर कारोबार करने वाली भी शामिल रहेंगे। अगर चेकिंग के दौरान किसी भी लाइसेंस धारक या फिर पूर्व लाइसेंस धारक के घर आतिशबाजी मिलती है, तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन की धाराओं में कार्रवाई कराई जाएगी।
एटीएस ने की तीव्रता की पड़ताल
बरेली से आई आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने बुधवार को जहानाबाद पहुंचकर विस्फोट की तीव्रता की पड़ताल की। टीम ने विस्फोट सामग्री के नमूनों की पड़ताल की। बारूद का कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। इस पर भी जानकारी जुटाई। कई बिंदुओं पर जांच करने के बाद लौट गई। जांच में क्या मिला। इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई। टीम ने मलबे के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने अजीम को रखा नजरबंद
हादसे के बाद से ही पुलिस ने आतिशबाजी के कारोबारी अजीम बेग को नजरबंद कर लिया था। हालांकि अजीम बेग की हादसे में तीन पुत्रियों की मौत होने के बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी ने भी सख्ती के साथ कारोबारी को नजरबंद करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को तीनों लड़कियों का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।