फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard in field creates panic

खेत में तेंदुआ देखकर किसान का छूटा पसीना

Thu, 04 Oct 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 04 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
 माला रेंज के जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी है। बुधवार शाम जंगल सीमा से सटे दनगढ़ी गांव में तेंदुए की आमद से दहशत फैल गई। किसान ने खेत में आवारा मवेशी को भगाते हुए तेंदुए को मेड़ पर बैठे देखा। खेत में तेंदुए की मौजूदगी देख किसान के पसीने छूट गए। आननफानन में दबे पांव वापस आए किसान ने अन्य लोगों की मदद से कार की रोशनी से तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर आबादी क्षेत्र में घूम रहे वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि टाइगर रिजर्व के जंगल सीमा से सटे कई इलाकों में लगातार वन्यजीवों की चहलकदमी देखी जा रही है। वहीं, लंबे समय से माला रेंज के जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत बनी है। बुधवार शाम माला रेंज के गढ़ा सेक्शन के जंगल क्षेत्र से बाहर निकलकर एक तेंदुआ सीमा से सटे दमगढ़ी गांव में आबादी के निकट पहुंच गया। गांव के ही गुरप्रीत के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे वह फसल को नष्ट कर रहे आवारा मवेशी को भगाने के लिए खेत पर पहुंचा। टार्च की रोशनी के साथ किसान ने आगे बढ़ते ही देखा की तेंदुआ खेत के मेड़ पर बैठा है। तेंदुआ देख किसान के पसीने छूट गए। सहमा किसान दबे पांवों से वापस लौटा और इसकी जानकारी परिवारजनों की दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। कार की लाइटें डालनी शुरू कर दीं। जिसके चलते तेंदुआ जंगल की ओर वापस चला गया। यह नजारा कार में सवार किसानों के कैमरे में भी कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed