{"_id":"651187c6fcfa50eb6d0304f4","slug":"leopard-entered-poultry-farm-and-killed-25-chickens-in-pilibhit-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: तेंदुए ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर मार डाले 25 मुर्गे, एक दिन पहले मासूम बच्चे पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: तेंदुए ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर मार डाले 25 मुर्गे, एक दिन पहले मासूम बच्चे पर किया था हमला
Mon, 25 Sep 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:45 PM IST
सार
कलीनगर क्षेत्र में बराही रेंज से सटे इलाके में तेंदुए की दहशत है। एक दिन पहले तेंदुए ने हमला कर तीन साल के बच्चे को घायल कर दिया था। अब पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर गांव में तेंदुए ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर मुर्गे मार डाले।
विज्ञापन
पोल्ट्री फॉर्म में तेंदुए के पगचिन्ह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बराही रेंज से सटे इलाके में तेंदुए की दहशत बरकरार है। रविवार रात पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर गांव में पहुंचे तेंदुए ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर 25 मुर्गे मार डाले। इससे गांव वालों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में तेंदुओं और बाघों की संख्या बढ़ने के बाद उनकी आबादी क्षेत्रों में आमद होने लगी है। दो माह पूर्व से बराही रेंज से सटे सेल्हा, पचपेड़ा, मझरा गांव के क्षेत्र में तेंदुए की दहशत जारी है। रविवार रात तेंदुआ पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर गांव की सीमा में पहुंच गया। गांव निवासी हरपाल सिंह के पोल्ट्री फार्म में घुसकर 25 मुर्गों को मार दिया। सोमवार सुबह पोल्ट्री फार्म पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
मौके पर तेंदुए के पगचिह्न मिलने से दहशत फैल गई। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। क्षेत्रीय वनकर्मियों ने जानकारी जुटाई। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह पूर्व भी तेंदुए ने क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर दो सौ से अधिक मुर्गों को मार दिया था। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई है। तेंदुए की चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है।
Trending Videos
बच्चे पर हमले के बाद से फैजुल्लागंज में दहशत
बराही रेंज से सटे फैजुल्लागंज गांव में परिजनों के साथ खेत पर मौजूद तीन साल के बच्चे पर तेंदुए के हमले की घटना के बाद से विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। दो टीमें निगरानी में जुटी हैं, लेकिन घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। बच्चों को गांव से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। ग्रामीण भी खेतों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।