फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lekhpal

लेखपाल रात में नहीं छोड़ सकेंगे तैनाती मुख्यालय

Wed, 27 Nov 2019 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
पूरनपुर। लेखपाल अब तैनाती मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। एसडीएम ने आदेश जारी कर लेखपालों को रात्रि विश्राम हल्का में करने के निर्देश दिए हैं। ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर शतप्रतिशत रोका जा सके। लेखपालों की बेमियादी हड़ताल स्थगित होने के बाद हुए एसडीएम के आदेश से लेखपालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अफसर आधी रात तक देहात में भ्रमण कर लोगों से पराली न जलाने की अपील कई दिनों से कर रहे हैं। बुधवार को भी कलीनगर के वीरखेड़ा गांव के समीप पराली जलाने की जानकारी पर अफसर सतर्क हैं। पराली किसी कीमत पर न जले इसको लेकर एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने लेखपालों को रात्रि में तैनाती मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए है। लेखपालों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एसडीएम का आदेेश लेखपालों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि पराली जलना किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लेखपाल रात्रि में भी क्षेत्र में ही रहेंगे। ताकि पराली जलने पर समय रहते उस पर काबू पाने के साथ सूचना मिल सके और कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed