{"_id":"ab12a06db059f61d1876f944f9f622bf","slug":"legislator-in-the-assembly-areas-cycle-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा क्षत्रों में विधायक चला रहे साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा क्षत्रों में विधायक चला रहे साइकिल
Pilibhit
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधायक अपने क्षेत्रों में साइकिल चला रहे हैं। पांचवें दिन पूरनपुर व बरखेड़ा विधायक ने अपने क्षेत्रों में साइकिल से भ्रमण किया वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी साइकिल रैलियां निकालीं।
विज्ञापन
बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने रविवार को गुलड़िया दुल्हन, धनकुनी, रोहतनिया, चहलोरा, भगतनिया, जटपुरा, डंडिया, कैम, हुलकारी ढकिया, बिथरा, भैडना, सौकतनगर, भिंडारा, गिधौर, खिरूका, रानी कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, भमौरा, जनकपुरी सहित दर्जनों गांव में साइकिल रैली निकाली। रैली के दौरान गांव में नुक्कड़ सभाएं कर सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उनके साथ नरेंद्र मिश्रा कट्टर, फूलचंद्र, विद्याराम, मोइन खां, कमाल खां, चेयरमैन हिलाल अहमद, हर प्रसाद, राजू सोनकर, धर्मेश गंगवार, फिरासत नूर खां, विशन गुप्ता, अखिलेश शर्मा, पंकज सिंह, राजकुमार वर्मा, स्वतंत्र सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
मझोला। सपा नगर अध्यक्ष डॉ. मुन्ने खां के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली में डॉ. मुन्ने खां के साथ लियाकत सलमानी, सलीम इदरीसी, नफीस कुरैशी, अतहर मलिक, सोनपाल, वाहिद खां, जमील इदरीसी ,एहसान खाँ, अकबर, शराफत, इस्तिकार, शब्बीर खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पूरनपुर। विधायक पीतमराम के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई जो चंदिया हजारा, सिमरया, सिमरा ता. महाराजपुर, पचपेड़ा ता. महाराजपुर, सेल्हा, गभिया सहराई, रमनगरा, सुंदरपुर होते हुए बाइफरकेशन पहुंची। इसमें तौफीक खां, राजपाल भारती, भूदेवराय, निंदा सिंह, गुरदेव, अशोक सिंह, इंद्रजीत राजभर, अशीष राय आदि थे। उधर, नगर में पब्लिक इंटर कालेज से श्ुारू हुई साइकिल रैली को सपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना और उमाशंकर यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। महेश आजाद सुनील सक्सेना, घासीराम आजाद, अवधेश शर्मा, नादिर रजा बरकाती, सलिल आजाद, मोहन राठौर, सुनील आजाद, अहीद खां रवि आजाद, महेश कश्यप, अजय भारती, फारुक कुरैशी, उस्मान खां, ऋषिपाल वर्मा आदि थे।