{"_id":"593e93b71126f4400d8b48b6","slug":"left-front-on-the-problems-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर वाममोर्चा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर वाममोर्चा ने दिया धरना
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
िककिसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को लेकर वाम मोर्चा के घटक दलों ने नेहरू पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
राष्ट्रीय आह्वान पर वाम मोर्चा के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ता चिरौजीलाल यादव के नेतृत्व में नेहरू पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा किसानों का शोषण और उत्पीड़न कर रही हैं। लागत के अनुसार फसल का मूल्य किसानों को नहीं मिल रहा है और न ही किसानों की कर्ज माफी हुई। किसान अपने हक की मांग कर आंदोलन करता है तो उन पर गोलियां चलाई जाती हैं। हताश और परेशान किसान आत्महत्या करने को विवश है। धरने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार मिश्रा को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वामिनाथन आयोग के अनुसार फसलों का मूल्य निर्धारण करने, किसानों की वास्तविक आय सिविल सेवकों के समतुल्य घोषित करने, उप्र में किसानों का कर्ज माफ करने, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने, दलित अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने, दंगाराज के स्थान पर कानून का राज स्थापित करने सहित कई मांगे शामिल हैं। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में चिरौंजीलाल, शिवनरायन सिंह, चेतराम वर्मा, मोहम्मद अयूब, बृजभूषण, दिगंबर देव शर्मा, टेकचंद्र वर्मा, तेजपाल सिंह, रजीउद्दीन शास्त्री, हरिपाल नौजवान, सीताराम वर्मा आदि थे।