फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leading political parties do not open leaves

प्रमुख राजनीतिक दलों ने नहीं खोले पत्ते

Tue, 31 Oct 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूराो पीलीभीत। Updated Tue, 31 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Leading political parties do not open leaves
पंचायत
सपा, बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को बुलाई जिम्मेदारों की बैठक      
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर यहां सपा, बसपा व भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सबसे अधिक दावेदार भाजपा से टिकट पाने को लगे हैं। भाजपा जानती है कि यदि अभी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की उसने घोषणा कर दी तो टिकट मांगने वालों में से कुछ दावेदार दीगर पार्टियों में पैठ बना समय रहते टिकट झटक सकते हैं। इससे पार्टी उम्मीदवार को खासा नुकसान हो सकता है। लिहाजा उसके नेताओं ने यह भले ही तय कर लिया है कि टिकट किसे देना है, लेकिन उसकी घोषणा नहीं कर रहे हैं। बसपा और सपा भी लगभग प्रत्याशी फाइनल कर चुकी है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर हाई कमान से लगवाना होगा। इसके लिए दोनों राजनीतिक दलों के जिम्मेदार लोगों को संबंधित पार्टी के सुप्रीमो ने बुधवार को लखनऊ बुलाया है।
भाजपा के बाद से टिकट के दावेदारों की दूसरी लंबी फेहरिस्त सपा और बसपा से टिकट पाने की है। सूत्र बताते हैं कि सपा के जिला स्तरीय नेताओं एक हद तक अपने प्रत्याशियों के प्रति मन बना लिया है, लेकिन वह अभी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार में उसे लटकाए रखना चाहते हैं। सपा सूत्र बताते हैं कि सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा व पूर्व विधायक पीतमराम ने एक दिन पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित कर प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा करने के बाद तीन-तीन नामों का पैनल फाइनल कर उसे प्रदेश कार्यालय भेज दिया है। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बताया कि एक नवंबर को पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें लखनऊ बुलाया है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को लखनऊ में बैठक के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकेगी। 
विज्ञापन

बसपा भी लगभग अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है, लेकिन वह भी पत्ते खोलना नहीं चाहती है। बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने स्वीकार किया कि अधिकांश नामों पर जिले के जिम्मेदार नेताओं की सहमति से प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं, लेकिन इसकी विधिवत घोषणा बहन जी के निर्देश के बाद ही की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें लखनऊ बुलाया है। वहां चर्चा के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed