फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Laying of foundation stone for beautification of Brahmachari Ghat

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट के सुंदरीकरण का शिलान्यास

Fri, 15 Mar 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Laying of foundation stone for beautification of Brahmachari Ghat
पीलीभीत। वंदन योजना के तहत शहर के ब्रह्मचारी घाट का चयन किया गया है। सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये जारी किए गए है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के साथ शिलान्यास किया।
विज्ञापन

घाट से पहले आयुर्वेदिक काॅलेज के पास भव्य द्वार भी बनाया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र मिश्रा, सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, साकेत सक्सेना, रतन शुक्ला, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे। पूजन मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी प्रेम महाराज और गौरी शंकर मंदिर के पुरोहित लाल महाराज ने कराया।
विज्ञापन

--
भाजपा विधायक ने किया दो परियोजनाओं का शुभारंभ
बीसलपुर। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बृहस्पतिवार को गांव भोगापुर और खनका में सिंचाई विभाग की ओर से नदियों में स्पर बनाए जाने की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। विधायक दोनों स्थानों पर भूमि पूजन में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विशाल मिश्रा ने बताया कि गांव भोगापुर और गांव खनका में बारिश के समय नदियों में बाढ़ आ जाती है। इस वजह से नदियों का पानी पड़ोस में स्थित खेतों में भर जाता है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। दोनों गांव के लोग सिंचाई विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से काफी समय से नदियों पर स्पर बनाने की मांग कर रहे थे। अब ग्रामीणों की यह मांग पूरी हुई है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को दोनों गांव में कार्य स्थलों पर भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन पंडित राम सुधार ने विधि-विधान से कराया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रामशरण, गुलैंदा गोटिया के प्रधान राम प्रकाश वर्मा और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि शुक्रवार से दोनों गांव में स्परों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
--
बरखेड़ा विधायक ने कई मार्गों का किया शिलान्यास
बरखेड़ा। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लंबे समय से बदहाल जरा कोठी से शिवनगर होकर बिहारीपुर जाने वाली सड़क के नवीनीकरण का काम पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया। इसके अलावा गांव शिवनगर में 64 लाख की लागत से बनने वाले 580 मीटर लंबे सीसी मार्ग तो मुड़िया रतनपुरी में 8.25 मीटर सीसी मार्ग और दशकों से जर्जर पड़ी जरा कोठी से शिवनगर होते हुए बिहारीपुर तक छह किमी सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि छह किमी सड़क के लिए 1.13 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। संवाद
--
बरखेड़ा में भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास

बरखेड़ा। क्षेत्र पंचायत से कराए गए करीब एक करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने किया। इन कामों में ग्राम पंचायत टिकरी माफी में इंटरलॉकिंग, वढ़ेरा ग्राम पंचायत में खड़ंजा, कामघाट में इंटरलॉकिंग, पैनिया रामकिशन में सीसी मार्ग, गुलड़ा मचवापुर में खड़ंजा मरम्मत, खरदाई और खमरिया पंडरी में खड़ंजा निर्माण, ब्लॉक परिसर में आवास की मरम्मत आदि कार्य शामिल हैं। इस मौके पर राजेन्द्र पाठक, रामदेव शर्मा, नरेन्द्र कुमार, माखन लाल वर्मा, धर्मवीर, झंकार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
--
वरिष्ठजनों ने किया नगर पंचायत के संयत्रों का लोकार्पण



मझोला। नगर पंचायत मझोला के संयंत्रों के लोकार्पण में नई पहल की गई। लोकार्पण नगर पंचायत मझोला के वरिष्ठ नागरिकों ने किया। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह मौजूद रहे।




बृहस्पतिवार को नगर पंचायत मझोला में आए दो ट्रैक्टरों, टैंक खाली करने की मशीन, एक फाॅगिंग मशीन व पांच शीतल पेयजल उपकरणों का लोकार्पण हुआ। इसमें मझोला के वरिष्ठ नागरिक सत्य प्रकाश शुक्ला ने टैंक साफ करने वाली मशीन व ट्रैक्टरों का लोकार्पण किया। वरिष्ठ डॉ. पीके विश्वास, समाजसेवी डॉ. डोरीलाल वर्मा ने फॉगिंग मशीन व पेयजल उपकरणों का लोकार्पण किया। इस मौके पर सभासद अजय गौतम, श्रवण कुमार, जमील अहमद, वसीर अहमद, कदीर अहमद, वरिष्ठ लिपिक बैजनाथ यादव, चंदन कुमार, विकास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed