फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers took out a procession in protest against the Ghaziabad incident

Pilibhit News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में वकीलों ने निकाला जुलूस

Fri, 22 Nov 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers took out a procession in protest against the Ghaziabad incident
पीलीभीत में जूलुस निकालते अ​धिवक्ता।संवाद
पीलीभीत। गाजियाबाद की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी से नकटादाना चौराहा तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विरोध को देखते हुए पुलिस तैनात रही। जुलूस निकालने के बाद अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि न्यायालय और सरकार दोनों का कर्तव्य है कि नागरिकों को समय पर न्याय मिले और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। जन सामान्य को सस्ता और सुलभ न्याय समय पर उपलब्ध कराना केवल अधिवक्ताओं के सहयोग से ही संभव है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के सहयोग के बगैर संपूर्ण न्यायिक तंत्र अधूरा है। यह भी जरूरी है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, सचिव आनंद मिश्रा, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव विवेक अवस्थी, सिविल बार के अध्यक्ष विवेक पांडे, सचिव मोहन गिरि, राजीव अवस्थी, अशोक बाजपेई, मजहर जाफरी, सैयद हैदर जाफरी, सौरभ सिंह, संतराम राठौर, संतोष मिश्रा, यूसुफ अली सिद्दीकी, एमएमए कादिरी, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत में जूलुस निकालते अधिवक्ता।संवाद

पीलीभीत में जूलुस निकालते अधिवक्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed