फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lawyers strike

पूरनपुर में वकीलों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Fri, 13 Mar 2015 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 13 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
lawyers strike
इलाहाबाद कांड को लेकर जिले के अधिवक्ता शुक्रवार को भी कलमबंद हड़ताल पर
विज्ञापन
रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। आल इंडिया बार कांउसिल के आह्वान पर सोमवार को भी वकील हड़ताल पर रहेेंगे। उधर, पूरनपुर में वकीलों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।
11 मार्च को इलाहाबाद में दरोगा द्वारा दिन-दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या करने के विरोध में जिले के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को भी जिलेभर में हड़ताल जारी रही। हड़ताल से छोटे मोटे मामलों में बंद लोगों की भी जमानतें नहीं हो पा रही हैं। मुख्यालय पर वादकारी सुबह ही तारीख लेकर अपने घरों को लौट गए। प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को आल इंडिया बार काउंसिल के आह्वान पर देश भर के वकील अदालती कामकाज ठप रखेंगे। संयुक्त बार के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, सचिव राजकमल रस्तोगी और सेंट्रल बार के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सोमवार को हड़ताल पर रहने की सूचना प्रभारी जिला जज चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ को दे दी गई है। सोमवार को वकीलों की बैठक होगी, जिसमें अगली रणनीति बनाई जाएगी।
पूरनपुर। वकीलों ने जुलूस निकालकर ब्लाक चौराहे पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान सभा हुई, जिसमें आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की गई। इस मौके पर संजय सक्सेना, अमिताभ मिश्र, देव शर्मा, गिरीश चंद सक्सेना, संजय पांडेय, अमेंद्र सिंह चौपड़ा, यूनुस खां, संजीव खंडेलवाल, प्रवीन शर्मा, कौशलेंद्र भदौरिया, मुकेश गुप्ता, संजय विश्वास, जय सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, सईद खां, नवन किशोर वर्मा, कुलदीप सक्सेना, फकरुल मंजरी, सुनील वर्मा थे।
बीसलपुर। इलाहाबाद की घटना के विरोध में वकीलों ने पालिका चौराहे पर प्रदर्शन किया। वकीलों की हड़ताल रही। सोमवार को भी कलमबंद हड़ताल रहेगी। कमलेश सिंह, रमेश गुप्ता, सुवनेश पाठक, विनोद राय, विष्णु वाजपेई, विश्व मोहन, सियाराम माथुर, वीरेंद्र मिश्रा, सुबोध मिश्रा, अजयवीर सिंह, रविमोहन, राजेश मिश्रा, अनिल यादव थे।
00000
वकीलों की सुरक्षा की मांग
पीलीभीत। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर वकीलों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले दबे कुचले लोगों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता की हत्या से प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed