फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers protested against SDM, Tehsildar and advocates accusing them of corruption

Pilibhit News: वकीलों ने एसडीएम, तहसीलदार व पेशकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Aug 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 30 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protested against SDM, Tehsildar and advocates accusing them of corruption
पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करते वकील संवाद
पूरनपुर। अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार और उनके पेशकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने दोनों अफसरों और उनके पेशकारों का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही सोमवार से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर एसडीएम, तहसीलदार और दोनों अफसरों के पेशकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि पट्टेदार को पांच साल बाद भी भूमिधरी का अधिकार नहीं मिल रहा है। विवादित मुकदमों में बगैर सुविधा शुल्क वसूली के काम नहीं किया जा रहा। इससे पहले कई बार भ्रष्टाचार की जानकारी अफसरों को दी गई। डीएम को भी लिखित शिकायत की गई, मगर सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के चलते एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय में बगैर सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा है। वादकारी चक्कर काटने को मजबूर हैं। एसडीएम, तहसीलदार और दोनों अफसरों के पेशकारों का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि सोमवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही वकीलों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा।

इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री सुशील सक्सेना, संजय पांडेय, उमाशंकर सक्सेना, दामोदर यादव, मोहम्मद असद खां, ओमप्रकाश यादव, युनुस खां आदि वकील शामिल रहे। उधर, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed