फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Law will have to be made for minimum support price of crops: Togadia

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाना होगा : तोगड़िया

Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Law will have to be made for minimum support price of crops: Togadia
पूरनपुर में प्रवीण सिंह तोगड़िया का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर(पीलीभीत)। हिंदुत्व के लिए मुखर रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अब किसानों के लिए सरकार को सवालों के घेरे में लिया है। उन्होंने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाना होगा। वरना एक आंदोलन तो केस वापस होने के बाद पूरा हो गया। दूसरा किसान देशव्यापी आंदोलन न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की पार्लियामेंट बनवाने के लिए जब रुपया दिया जा सकता है। तब किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवार को सहायता क्यों नहीं दी जा सकती है। किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उत्तराखंड से शाहजहांपुर को जाते समय तोगड़िया का पूरनपुर में मंडी समिति गेट के सामने कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं ने उनको असम हाईवे के बंडा चौराहा तक छोड़ा। तोगड़िया ने बताया कि किसानों को फसल का दाम मिलना चाहिए। उत्पादन लागत से डेढ़ गुना दाम न मिलने पर किसान पर कर्ज बढ़ता है। सरकार को सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कानून बनाना होगा। उन्होंने कहा कि फसल हमारी दाम तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा, फसल हमारी, दाम हमारा यही चलेगा, यही चलेगा। किसान आंदोलन में मरने वाले 700 किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार को देना चाहिए। तोगड़िया के नगर में पहुंचने पर संजय कुमार मिश्र, डॉ. दयाल विश्वास, अशोक राठौर, शुभम सक्सेना, अमन पांडेय, अभय मिश्रा, रामशंकर त्रिवेदी, दयाशंकर मिश्र, मयंक, आलोक आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed