फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Landless people bought 162 bags of urea, now a report will be filed

Pilibhit News: भूमिहीनों ने खरीदी 162 बैग यूरिया, अब दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 23 Aug 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Landless people bought 162 bags of urea, now a report will be filed
घुंघचाई साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए लाइन मे लगे किसान। फाइल फोटो
पीलीभीत। भूमिहीन ग्रामीणों ने मई से जुलाई के बीच 162 बैग यूरिया खाद खरीद ली। कृषि अधिकारी ने आईएफएमएस पोर्टल पर जांच की तो मामले का खुलासा हुआ है। मामले में एफआईआर कराने के लिए उन्होंने रिपोर्ट बनाकर डीएम से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में खाद की कालाबाजारी जारी है। कई मामले भी सामने आ चुके हैं। इसी वजह से जिले में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। हाल में कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने विभागीय पोर्टल इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर्स मॉनरटिंग सिस्टम (आईएफएमएस) पर अपलोड किए गए दस्तावेजों का अवलोकन किया तो कालाबाजारी के मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी में आया कि ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव लालपुर निवासी नितिन कुमार पुत्र रूपराम ने जून में आठ बार, जुलाई में 14 बार में कुल 91 बैग यूरिया खरीदी है, जबकि युवक भूमिहीन है। इसके बाद भी उसने खाद कैसे निकाल ली, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहींं इसी ब्लॉक व गांव निवासी मोहित सिंह पुत्र कृष्ण कुमार ने मई में नौ बार में 20 बोरी यूरिया निकाली है, जबकि वह भी भूमिहीन है। वहीं इसी ब्लॉक के गांव गौरेरा निवासी सोमपाल पुत्र भगवानदास पर दो बीघा जमीन है। इसके बाद भी युवक ने जुलाई में 17 बार में 51 बैग यूरिया निकाली है।

मामले का खुलासा होने पर कृषि अधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को भेजी है। ताकि संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जा सके। कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि जांच में मामले का खुलासा हुआ है। संबंधित लोगों पर एफआईआर कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed