{"_id":"5f36e7148ebc3e41103b938a","slug":"land-rates-pilibhit-news-bly4163174146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर ..नहीं बढ़ेंगे सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर ..नहीं बढ़ेंगे सर्किल रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रापर्टी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में इस वर्ष भी मकान और जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़ेंगे। कोरोना काल में जिला प्रशासन ने जमीनों के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी न करने का फैसला किया है। इससे न केवल आम जनता बल्कि प्रापर्टी कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिली है।
राजस्व बढ़ाने के लिए प्रशासन हर साल सर्किल रेट में खरीद फरोख्त के आधार पर जुलाई में वृद्धि पर निर्णय करता है। इस पर पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जारी करके आपत्तियां मांगी जाती हैं। उसके बाद इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाता है। फिर एक अगस्त से संशोधित सर्किल रेट दरें लागू कर दी जाती है। जनपद में वर्ष 2018 मेें आवासीय और व्यावसायिक जमीनों के सर्किल रेट रिवाइज किए गए थे। नोटबंदी के बाद प्रापर्टी कारोबार में बड़े पैमाने पर कमी आई। इसके चलते दो साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए। मगर, इस दौरान प्रापर्टी के बाजार मूल्य अंधाधुंध तरीके से बढ़ते रहे। सड़क किनारे की जमीनों के दाम ज्यादा तेजी से बढ़े। मगर, संपत्तियों में बैनामों के समय विक्रेता जमीन-मकान खरीदने वाली पार्टी से बाजार रेट पर ही कीमत वसूलते आ रहे हैं। इनकी रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क पुरानी दरों पर ही लगते हैं। हाल ही में 20 लाख रुपये से ऊपर की प्रापर्टी खरीदने पर ही स्टांप शुल्क बढ़ाया गया है। इससे कम कीमत की प्रापर्टी में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इधर, प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते गत वर्ष की तरह इस बार भी सर्किल रेट न बढ़ाकर भी कारोबारियों को बड़ी राहत दी है।
मुख्य क्षेत्रों के मौजूदा सर्किल रेट
शहर की बल्लभनगर कॉलोनी और अशोक कॉलोनी में अकृषक जमीन का मूल्य 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
जेपी रोड, बरेली के गेट के आसपास, स्टेशन चौराहे से सुनगढ़ी तिराहे के आसपास जमीन का मूल्य 3500 से 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
छतरी चौराहा से गौहनिया चौराहा, गौहनिया चौराहा से चीनी मिल होते हुए स्टेशन चौराहा और गौहनिया चौराहा से नकटादाना तक जमीन के रेट 20000 से लेकर 28000 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे से निकले वनकटी रोड से रेलवे क्रासिंग तक 14000 रुपये वर्ग मीटर मूल्य।
बिलगंवा रेलवे क्रासिंग से जीटीआई तक 9500 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
गौहनिया चौराहा से सरस्वती विद्या मंदिर तक जमीन का मूल्य 10000 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
कोरोना काल के चलते जिला प्रशासन ने जमीनों के सर्किल रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। सर्किल की पुरानी दरों को ही यथावत रखने का फैसला लिया गया है। -रामऔतार, एआईजी स्टांप