फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhs stolen from Asha worker's house

आशा कार्यकर्ता के घर से लाखों की चोरी

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from Asha worker's house
पूरनपुर। छत की ओर से जीने का दरवाजा खोलकर घुसे चोरों ने आशा कार्यकर्ता के घर से 25 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल और जेवरात सहित करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ की। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला साहूकारा लाइनपार देवी स्थान के समीप शनिवार रात की है। माया शर्मा स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि रात को पति संजय कुमार और तीन पुत्रियों के साथ घर के बरामदा में सो रही थी। छत की ओर से आए चोरों ने जीना के दरवाजे के पास छोटी खिड़की के ग्रिल तोड़कर किसी तरह से अंदर से बंद दरवाजे को खोल लिया। कमरे में घुसकर संदूक में रखी 25 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी सोने की झुमकी, एक चेन, चार अंगूठी, दो मोबाइल और चांदी की चार जोड़ी पायल चोरी कर ली। चोर उसका एक पर्स जीने में जबकि दूसरा छत पर खाली छोड़ गए। सुबह आंख खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर पर नगर चौकी इंचार्ज ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने माया शर्मा के पड़ोसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चोरी की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज को भेजा गया था। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed