फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lady constable accused her in-laws harass for dowry in Pilibhit

Pilibhit News: महिला सिपाही ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- दहेज के लिए ससुरालवाले करते हैं उत्पीड़न

Mon, 08 Dec 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 05:44 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में एक महिला सिपाही ने अपने पति व ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का यह भी आरोप है कि जेठ ने उससे दुष्कर्म भी किया। पति के जेठानी से अवैध संबंध हैं। 

विज्ञापन
lady constable accused her in-laws harass for dowry in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने पति और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेठ पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का पति भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


महिला सिपाही ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि उसका विवाह जनवरी 2023 में मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। युवक गौतमबुद्ध नगर में सिपाही पद पर तैनात है। उसके मायके वालों ने विवाह में 50 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। 
विज्ञापन


जेठानी से है पति के संबंध 
महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के दो दिन बाद ही स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पांच सितंबर 2024 को उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर पति ने जान से मारने की नीयत से उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। मेरठ के एक अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर उसके पति, सास-ससुर, जेठ और दो जेठानियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed