फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lady advocate going to court was hurled abuses at her accused arrested in pilibhit

Pilibhit News: रास्ते में शोहदे ने कसी फब्तियां, महिला अधिवक्ता ने दौड़ाकर दबोचा, पुलिस को सौंपा

Thu, 25 Jan 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

पीलीभीत में शोहदे ने राह चलते महिला अधिवक्ता से अभद्रता कर दी। उन्हें देखकर फब्तियां कसीं। इस पर महिला अधिवक्ता ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
lady advocate going to court was hurled abuses at her accused arrested in pilibhit
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में कचहरी जा रही महिला अधिवक्ता पर गैर समुदाय के युवक ने फब्तियां कसी। अधिवक्ता ने दौड़कर शोहदे को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह 23 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे कचहरी जा रही थीं। जब वह लेखराज चौराहे से होते हुए काले मंदिर की ओर जा रही थी। तभी काले मंदिर के निकट मोहल्ला भूरे खां का रहने वाला सैय्यद दानिश अली ने उसे देखते ही फब्तियां कसना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने हत्या की धमकी भी दी 
महिला अधिवक्ता ने युवक का विरोध करते हुए जब उसे ललकारा तो वह भागने लगा। महिला अधिवक्ता ने युवक को दौड़कर काले मंदिर के पास पकड़ लिया। महिला अधिवक्ता से हो रही नोकझोंक देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी गढ़ासे से काटकर हत्या करने की धमकी देने लगा। 

अधिवक्ता ने मौके से सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया व थाने ले आई। महिला अधिवक्ता ने मामले की लिखित तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed