फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   labour murder case

बरखेड़ा में माफी नहीं मांगी तो गला दबाकर की मजदूर की हत्या

Tue, 19 May 2020 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
labour murder case
पीलीभीत। बरखेड़ा कस्बे में रविवार को मजदूर माखन लाल की हत्या की गुत्थी साफ हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया। इसके बाद हिरासत में लिए गए पांच लोगों से पूछताछ से पता चला कि माखनलाल ने दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर ली थी। इसके लिए माफी न मांगने पर पहले दिन में उसे पीटा और फिर रात को दोबारा जाकर उसका गला दबा दिया। खुलासे के बाद नाबालिग समेत चार का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर सात के निवासी 35 वर्षीय श्रमिक माखन लाल का शव सोमवार सुबह अपने ही मकान के बरामदे में पड़ा मिला था। भाई नन्हे लाल ने कस्बे के ही इम्तियाज अहमद, इश्तियाक, दानिश, जैनुल, छोटू और एक नाबालिग समेत छह लोगों पर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मामूली कहासुनी के बाद पीटकर हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने उसी समय नाबालिग समेत चार नामजद और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इन आरोपियों ने रविवार दोपहर दिन में हुए झगड़े को तो शुरूआती दौर में ही कबूल कर लिया, मगर गला दबाकर मारने की बात नहीं बताई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से नए सिरे से पूछताछ की। इससे आरोपी टूट गए और सच कबूल दिया। उसी से हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्होंने रात में दोबारा जाकर माफी नहीं मांगने पर उन्होंने माखन लाल का गला दबा दिया था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए नामजद आरोपी एक नाबालिग, जैनुल, इम्तियाज अहमद, इश्तियाक का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

यह बताई गई हत्या की कहानी
पुलिस के अनुसार चार साल पहले नामजद आरोपी जैनुल ने दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। इसी को लेकर माखन लाल और जैनुल के बीच मनमुटाव था। रविवार दोपहर को इसी बात पर गाली गलौज के बाद उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर माखन लाल की पिटाई कर दी थी। इसके बाद रात करीब 10 बजे दोबारा हमलावर माखन लाल के घर में घुस गए और फिर पिटाई की। हमलावर माखन लाल पर माफी मांगने का दबाव बनाने लगे। मगर माखन लाल ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इससे गुस्सा होकर हमलावरों ने उसे बरामदे में गिरा दिया। फिर जैनुल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बाकी हमलावर उसके हाथ-पैर पकड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक की हत्या का खुलासा कर दिया गया है। चार आरोपियों का चालान किया गया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश बरखेड़ा इंस्पेक्टर को दिए गए हैं। हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। -रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed