फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Laborer cutting tree branches dies after being hit by high tension line

पेड़ की टहनियों को काट रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

Sun, 26 Dec 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer cutting tree branches dies after being hit by high tension line
पेड़ पर फंसे शव को उतारने को पेड़ पर चढ़े पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। पेड़ की टहनियां काट रहे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी बालकराम (52) की करंट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बालकराम के शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने बालकराम के पुत्र ओमप्रकाश की ओर से दुर्घटना में हुई मौत पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के समीप शनिवार सुबह की है। बालकराम के पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि गांव निवासी पप्पू, लालू, अकलेश, राम, रामप्रताप उसके पिता बालकराम को शनिवार सुबह सात बजे पेड़ की टहनियों को कटवाने के लिए गांव के बाहर कुछ दूरी पर ले गए थे। उसके पिता एक पेड़ पर चढ़कर उसकी टहनियों को काट रहे थे। इस दौरान पेड़ के ऊपर से निकली हाईटेंशन की लाइन से पेड़ की टहनियां छू जाने पर पेड़ में करंट आने से उसके पिता की मौत हो गई। इस दौरान बिजली सप्लाई ट्रिप हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पेड़ पर चढ़कर बमुश्किल शव को नीचे उतारा। ओमप्रकाश ने गांव के इन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ सेहरामऊ उत्तरी योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें पांचों लोगों को नामजद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed