{"_id":"5e78ebd38ebc3e72be028e72","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly40057659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से 20 मार्च को 37 यात्री लौटे थे अमरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से 20 मार्च को 37 यात्री लौटे थे अमरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित पाई गई महिला के अलावा जेद्दा से लौटाए गए बाकी 36 लोगों के परिजन को भी क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए अमरिया में ही क्वारंटीन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
27 फरवरी की रात को सऊदी अरब सरकार ने चीन, भारत, पाकिस्तान, ईरान और नेपाल समेत कई देशों की उड़ानों पर पाबंदी लगा दी थी। अमरिया क्षेत्र 37 यात्रियों के इस जत्थे को भी वहां पहुंचने जेद्दा पर ही रोक दिया गया था। सबको अलग-अलग रखने के बाद बाद 19 मार्च को जेद्दा से मुंबई लौटा दिया। 20 मार्च को इसमें शामिल सभी 37 यात्री अमरिया क्षेत्र में अपने घरों में पहुंच गए। इसमें इस क्षेत्र के गांव हर्रायपुर से 29, अमरिया से सात और गायबोझ का एक व्यक्ति शामिल है। सऊदी अरब से इन 37 यात्रियों के लौटने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 मार्च की शाम इनकी मौके पर जाकर स्क्रीनिंग की और इन्हें उनके घर में अलग सुरक्षित रहने के निर्देश दिए। स्क्रीनिंग के दौरान ही इनमें से 45 वर्षीय महिला में कोरोना जैसे लक्षण मिल गए थे। इस पर उस महिला को 20 मार्च को रात में ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। अगले दिन महिला का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। 22 मार्च की रात 11:30 बजे लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में आइलेशलन वार्ड में भर्ती महिला में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रात में महिला के साथ ही सऊदी अरब से आए 34 लोगों को क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। वहीं इस महिला के पति और एक पुत्र को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सऊदी अरब से लौटकर आए 34 यात्रियों के साथ ही अब इनके परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार अब इनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती मरीज दूसरे वार्डों में शिफ्ट किए
जिला अस्पताल के पिछले हिस्से में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सोमवार अपराह्न जिला अस्पताल में ग्राउंड फ्लोर के वार्डों में भर्ती मरीजों को ऊपर के वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं मामूली रुप से अस्वस्थ चल रहे मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
डीएम के निर्देश पर अमरिया में बनाया क्वारंटीन सेंटर
पहला कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद प्रशासन भी चौकन्ना हो गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर एक और क्वारंटीन सेंटर बनाने की कवायद शुरू की गई। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह और एएसपी रोहित मिश्रा सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां एक और क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि अमरिया में ही एएनएम सेंटर को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा, इसकी तैयारियां की जा रही है। सऊदी अरब गए यात्रियों के परिवार वालों को अमरिया के क्वारंटीन सेंटर में ही शिफ्ट करने की तैयारी है।