फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कोरोना बेअसर...मस्जिद में रोजाना की तरह जुटी नामजियों की भीड़

Sat, 21 Mar 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
korona virus
शहर की जामा मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकार भी अपील कर रही है कि कहीं भी भीड़ इकट्ठी ना करें। मगर, जुमे की नमाज में न तो सरकार की अपील चली और न ही धर्मगुरुओं की। हर जुमे की तरह मस्जिदों में इस बार भी नामजियों की भीड़ जुटी। सबने एक साथ ही सामान्य तरीके से जुमे की नमाज पढ़ी। नमाजियों में कोरोना वायरस का खौफ नजर नहीं आया। नगरपालिका ने डेटॉल डालकर पानी का टैंकर हाथ धोने के लिए खड़ा कराया था, मगर नमाजियों ने उस टैंकर के पानी का इस्तेमाल नहीं किया। मस्जिद में जाकर ही वजू किया।
विज्ञापन

शहर की शाही जामा मस्जिद में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे जुमे की नमाज अदा की जाती है। नमाज में आम तौर पर बड़ी संख्या में नमाजी इकट्ठा होते हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद हर किसी से अपील की गई थी कि वह अपने घर पर रहकर ही पूजा पाठ करें या नमाज अदा करें। जुमे की नमाज में इस अपील का असर नाममात्र का भी नहीं दिखा। शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए एक बजे से ही भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। नमाजियों के हाथ धुलने के लिए नगरपालिका की ओर से डेटॉल युक्त पानी के टैंकर खड़ा कराया गया था। इसका उद्देश्य यह था कि नमाजी मस्जिद में जुमे की नमाज जाने से पहले साफ पानी से अपने हाथ पांव धो लें। नमाजियों ने नगरपालिका के टैंकर के पानी का इस्तेमाल न करके मस्जिद में लगी टंकियों से ही वजू किया। उसके बाद मस्जिद में सामान्य तरीके से एकत्र होकर जुमे की नमाज अदा की। इतना ही नहीं कोरोना वायरस का खौफ नमाजियों पर बिल्कुल नहीं था। हर कोई उसी तरह सटकर नमाज अदा करता नजर आया, जैसे सामान्य दिनों में अदा करते हैं।
विज्ञापन

धर्मगुरूओं ने फिर की अपील
मंदिर में पूजा पाठ करने वाले भक्तों से अनुरोध है कि बिना वजह भीड़ एकत्र न करें। शिवालय में एक-एक कर पूजा करने व्यवस्था कराई गई है। भक्तों से घर पर ही पूजापाठ करने के लिए कहा गया है। कोरोना के चलते मेले भी निरस्त कर दिए गए हैं। -मंहत जय शंकर शर्मा, गौरीशंकर मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए गुरूद्वारा में सर्तकता बरती जा रही है। संगत में आने वालों को दूर-दूर बैठाया जा रहा है। लंगर में आना कम हो गए हैं। आने वाले लोगों को दो मीटर की दूरी पर बैठाया जा रहा है। गुरुद्वारे में भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जा रहा है। -शेर सिंह, ग्रंथी, गुरुद्वारा छेंवी पातशाही
कोरोना वायरस के चलते रविवार को चर्च बंद रहेगा। शनिवार शाम को प्रार्थना होगी। उसमें शामिल होने वालों को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के साथ मास्क भी लगवाया जाएगा। हम सब उसमें प्रभु से प्रार्थना करेंगे कि कोरोना वायरस से सबको जल्द से जल्द मुक्ति मिले। -विवियन फर्नाडीज, फदार सेंट ऑलयसियस चर्च

मस्जिदों में नमाज को आने वाले नमाजी घरों से नहाकर ही आते है। मस्जिद में आने से पहले वजू करते हैं। नमाजियों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। नमाज के बाद किसी को एकत्र नहीं होने दिया जा रहा है। -इसरार अहमद काजी, इमाम, शाही जामा मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed