{"_id":"61a3d1f2d97a9d68a2432b0a","slug":"kind-five-capture-the-trophy-in-hockey-league-pilibhit-news-bly467613839","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी लीग में किंग फाइव ने सनराइजर्स को हरा कर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी लीग में किंग फाइव ने सनराइजर्स को हरा कर जीती ट्रॉफी
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। हॉकी लीग प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में किंग फाइव और सनराइजर्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी अंत तक जीत के लिए संघर्ष करते रहे। मैच बराबरी पर छूटने पर पेनाल्टी स्ट्रोक खिलाए गए। इसमें किंग फाइव ने सनराइजर्स को 4-3 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लखनऊ के ललित को घोषित किया गया।
विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर डायमंड हॉकी क्लब और गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से चल रही हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला किंग फाइव और सनराइजर्स टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों की ओर से अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया। खेल के पहले हॉफ के सातवें मिनट में किंग फाइव के आकाश यादव ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। कुछ देर बाद सनराइजर्स के खिलाड़ी ललित ने गोल कर टीम को बराबरी 1-1 पर कर दिया। इसके बाद खेल के अंत तक दोनों टीमों के खिलाड़ी टीम की जीत के लिए कड़ा संघर्ष करते रहे। मगर दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। खेल का परिणाम निकालने के लिए दोनों टीमों को पेनाल्टी स्ट्रोक खिलाए गए। किंग फाइव के सलिल, आकाश यादव, बीनू, शिवम ने पेनाल्टी स्ट्रोक में गोल किए। सनराइजर्स के खिलाड़ी ललित, रितिक, पंकज ने गोल किए। किंग फाइव 4-3 से विजेता घोषित की गई। लखनऊ के खिलाड़ी ललित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इससे पहले ध्यानचंद एकेडमी और किंग फाइव के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में किंग फाइव की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल डेयर डेविल्स और सनराइजर्स के बीच हुआ। इसमें सनराइजर्स को 1-0 से विजेता घोषित किया गया। नगर के चिकित्सक डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। अंपायर राजीव, राजेश, अंकित थे। टेक्नीकल टेबल सौरभ, अनुज, सचिन ने संभाली। डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने जीत हासिल करने से चूकी टीम के खिलाड़ियों का हौसला आफजाही किया। कहा कि खेल के दो पहलू हार और जीत होते है। हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए। खेल में उनकी कहां चूक रही का मंथन कर सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।