{"_id":"4343d19c2c7e537a2538f147a22e5117","slug":"kidnapped-girl-found-after-two-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवती दो साल बाद हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत युवती दो साल बाद हुई बरामद
पूरनपुर।
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव से दो साल पहले अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। अब राज्य महिला आयोग के आदेश पर पुलिस इस मामले की दोबारा जांच कर रही है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को दो जनवरी 2013 को घर से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने युवती की मां की ओर से कोर्ट के आदेश पर 18 जून को गांव निवासी बिलाल, कल्लू और शमशुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने जांच मेें आरोपियोें के युवती के अपहरण न करने का मामला पाते हुए दर्ज रिपोर्ट में एफआर लगा दी थी। पीड़ित पक्ष ने राज्य महिला आयोग की शरण ली। राज्य महिला आयोग के आदेश पर पुनर्विवेचना शुरू हुई। विवेचक सतेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को शनिवार को नगर के घुंघचाई चौराहा के समीप से बरामद किया गया। युवती के साथ उसकी मां और बरेली के नवाबगंज के गांव बिजौरिया निवासी अजय भी था। अजय से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। युवती को डॉक्टरी जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।