फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khadi fashion show Children splash caused

खादी फैशन शो में बच्चों ने मचाई धूम

Sat, 02 Jan 2016 11:03 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sat, 02 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Khadi fashion show Children splash caused

खादी महोत्सव में खादी फैशन शो एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने धमाल मचाया। विभिन्न परिधानों में सजे बच्चों की प्रतिभा का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

विज्ञापन

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से जसवंतरी देवी मंदिर मैदान मेें चल रही खादी प्रदर्शनी एवं मेला (खादी महोत्सव) में शुक्रवार शाम को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मिथलेश पांडेय और जिला पंचायत इंटर कॉलेज की शिक्षिका अनीता जोशी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व गांधीजी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों में किसी ने महात्मा गांधी तो किसी ने लक्ष्मीबाई के रूप में अपनी जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में अलुशिया, अली, खुशी, केशव, तृप्ति, आयुष, सूरज, शशांक, हर्ष, आद्य, इश सक्सेना, फारिया, मिस्वाइ, अनमता, हफशाह, वासिद, नवीला इरमम, काशिफा, अविना, सिमरा, गानिया, किफा, अरीब ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजकों की ओर से अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया। यहां अमिताभ अग्निहोत्री, अब्दुल वसीम, संजीव मिश्रा, जुबैर अनवर, राजेश वाजपेई, कलीम अतहर, आयशा खानम, उज्मा जुबैर सहित कई लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed