फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Keep an open mind and possess mobile

मोबाइल और दिमाग खुला रखें अधिकारी

Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Keep an open mind and possess mobile
मोबाइल और दिमाग खुला रखें अधिकारी
 चुनाव के लिए नियुक्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को पहला प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा अधिकारी निडर और निष्पक्ष होकर मतदान करें। बूथ पर निरीक्षण कर स्थितियों का अवलोकन करें और अपनी रिपोर्ट संबंधित आरओ को दें। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शनिवार को हुए प्रशिक्षण में एडीएम अजयकांत सैनी ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताया कि उन्हें एक प्रपत्र दिया जा रहा है। सभी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण करें और प्रपत्र के अनुसार उसकी रिपोर्ट तैयार करें। जोनल सेक्टर सह प्रभारी देवेंद्र कुमार ने प्रपत्र भरने का तरीका एवं मौके पर आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सोमवार से अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण शुरू करेंगे। सोमवार को शहर विधानसभा, 17 को बरखेड़ा, 18 को पूरनपुर और 19 को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान बूथ में उपलब्ध सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, संपर्क आदि की जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही राशन कार्ड वितरण आदि की जानकारी ली जानी चाहिए। डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि चुनाव कार्य को पूरी गंभीरता से लें। बूथ की व्यवस्थाएं यह सोचकर करें कि उन्हें स्वयं दो दिन रहना है। उन्होंने कहा प्राय: मोबाइल बंद होने की शिकायत मिलती है। अधिकारी अपना मोबाइल और दिमाग दोनों खुला रखें। मजिस्ट्रेट के रूप में उन्हें, जो अधिकार दिए गए हैं उनका महत्व और जिम्मेदारी समझकर काम करें। बैठक में सभी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति व सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed