Pilibhit News: बेटियों के लिए मंगल बनी 'कन्या सुमंगला', अब तक 30 हजार से अधिक को मिल चुका लाभ
पीलीभीत जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 30 हजार 925 बालिकाओं को लाभ मिला है। यह योजना बालिकाओं के पोषण और शिक्षण में सहायक सिद्ध हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के लिए मंगल साबित हो रही है। योजना के तहत अब-तक करीब 30 हजार से अधिक कन्याओं को इस योजना से लाभांवित किया गया है। इसमें छह चरणों में शासन स्तर से बालिका के खाते में रुपये भेजे जाते हैं। अफसरों की ओर से भी प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आदि कराई जा रही है।
बालिकाओं के पोषण व शिक्षण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2019 से इस योजना के तहत छह किस्तों में बालिकाओं को 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। प्रदेश में अप्रैल 2019 से लागू इस योजना में कन्या के जन्म लेने पर पांच हजार रुपये, एक वर्ष की टीकाकरण के बाद दो हजार रुपये, कक्षा एक में प्रवेश करने पर तीन हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश करने पर तीन हजार रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश पर पांच हजार रुपये, स्नातक में प्रवेश करने पर सात हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब-तक करीब 30 हजार 925 कन्याओं को इस योजना के अंतर्गत लाभांवित किया जा चुका है। जिले में योजना के शुरू होने से अब तक 30 हजार कन्याओं को इसका लाभ दिया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-2026 में करीब 8900 बालिकाओं को इसका लाभ दिया गया है।
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
इस योजना का लाभ बालिका के जन्म के साथ ही दिया जाता है। कन्या के जन्म लेने पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। दो बच्चों पर इस योजनाओं का लाभ दिया जाता है। साथ ही वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना का लाभ संस्थागत प्रसव व घर पर होने वाले प्रसव दोनों में लाभ दिया जाता है।
प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय टीम चला रही जागरूकता अभियान
सुमंगला कन्या योजना के प्रचार-प्रसार के लिए महिला कल्याण विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में प्राथमिक स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अब-तक करीब 30 हजार से अधिक लोगों को लाभांवित किया जा चुका है। इसको लेकर प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।