{"_id":"68813db9ac2a50f74e0bb735","slug":"kanwariyas-injured-in-an-accident-fight-in-chc-did-not-go-to-gola-for-jalabhishek-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140300-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में कांवड़िये घायल... सीएचसी में मारपीट, जलाभिषेक करने नहीं गए गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में कांवड़िये घायल... सीएचसी में मारपीट, जलाभिषेक करने नहीं गए गोला
Thu, 24 Jul 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क हादसे में तीन कांवड़िये और मां-बेटे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत मेंं एक कांवड़िये को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी पर कांवड़ियों और बाइक सवार के परिजनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक करने नहीं गए। गांव कढेरचौरा के शिवालय में ही जलाभिषेक किया।
घटना असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप की है। बुधवार को गांव बिलहरी और आसपास गांवों से 32 लोग जल लेने शारदा नदी के धनाराघाट तट पर पहुंचे। यहां से डाक कांवड़ यात्रा शुरू हुई। कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। डाक कांवड़ को लेकर कुछ कांवड़िये बाइकों पर सवार होकर आगे चल रहे थे। जत्थे में शामिल दीपू मिश्रा ने बताया कि असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप कांवड़ बदलने के लिए जत्था रुका था। इस दौरान सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मारकर गांव बिलहरी निवासी शशांक दीक्षित, गांव निवासी शिवदेव, वैभव शुक्ला को घायल कर दिया। हादसे में बाइक सवार बरेली के हाफिजगंज निवासी सुखजीत सिंह की पत्नी दलजीत कौर व उनका पुत्र सोनू सिंह घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। सीएचसी से शशांक दीक्षित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान सीएचसी पहुंचे बाइक सवार के परिजनों से कांवड़ियों की मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल अलग किया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। सीएचसी में मारपीट पर पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घायल सोनू ने बताया कि गढ़वाखेड़ा में एक परिचित के घर से बाइक से मां को लेकर घर लौट रहा था। बताया कि अचानक बाइक सवार कांवड़ियों के आने पर हादसा हो गया।