फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kansiRam 's Birthday Celebrated

कांशीराम का जन्मदिवस मनाया

Sun, 15 Mar 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में बसपा के संस्थापक कांशीराम का 81वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। गोष्ठियों में लोगों से उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की गई।
विज्ञापन

राजकीय बालक छात्रावास में हुए समारोह का शुभारंभ कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और बुद्ध वंदना से किया गया। गोष्ठी में केपी सिंह ने कहा कि कांशीराम ने डॉ. अंबेडकर के राजनीतिक दर्शन को अमली जामा पहनाया। उन्होंने देश विशेषकर उत्तर भारत में राजनीति को एक नया मोड़ दिया।

इस मौके पर अवनीश कुमार, अवनीश गौतम, सुरेशचंद्र, चेतन कनौजिया, सनोज सागर, रामऔतार, पंकज सागर, अमृत सागर, अरविंद कुमार, कामता प्रसाद, सरजीत कुमार, मनसुख, राजीव सरोज, धीरज पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में निरंजन कुंज कालोनी में कांशीराम के जन्मदिवस पर मिष्ठान वितरित किया गया। बैठक में उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आहवान किया गया। इस मौके पर एलपी सागर, जयराम, ममता अंबेडकर, वैभव अंबेडकर, अंजली सागर, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर। अंबेडकर पार्क में रविवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में कांशीराम जयंती मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प चढ़ाए और उनके बारे में विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में रामासरे लाल गौतम, छोटेलाल गौतम, सियाराम सरोज, नन्हे सिंह केसरी, रामेश्वर दयाल, भजनलाल, महेंद्रपाल, रामप्रसाद, माथुर शरद आनंद , संजय कुमार, अरूण गौतम, सपना सिंह, भारती गौतम, पवन कुमार, महेशपाल दिनकर और योगेंद्र सिंह आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कमला चरन और संचालन अजयपाल दोहरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed