फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   justice sought by taking out candle march

हैवानियत पर आक्रोश- मोमबत्ती लकैंडल मार्च निकालकर पीड़िता के लिए मांगा न्याय

Wed, 17 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
justice sought by taking out candle march
बरखेड़ा कांड में मारी गई बिटिया को श्रद्धांजलि देतीं महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बिटिया से हैवानियत पर चारो तरफ आक्रोश है। गांव से लेकर शहर तक महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं। अपराधियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रही हैं। जगह-जगह कैंडल जलाकर छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बरखेड़ा में सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के कुछ व्यापारियों के साथ मंगलवार की शाम को कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च कस्बे में दौलतपुर मार्ग पर स्थित एक होटल से शुरू होकर ब्लॉक तिराहे पर पहुंचा। इसके बाद पीलीभीत बीसलपुर मुख्य मार्ग से होते हुए सीएचसी चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। सरकारी अस्पताल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण करने के साथ ही दिवंगत छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में सपा जिला सचिव मोहम्मद रजा अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, सेवानिवृत्त लेखपाल बशीर अहमद, शेर सिंह, तेजपाल भारती, राशिद अंसारी, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद राशिद, वसीम रजा अंसारी, रेहान अंसारी आदि काफी संख्या में लोग शामिल हुए। धनकुनी में भी कैंडल मार्च निकाल कर दरिंदों को फांसी देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed