फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   juloose

नबी की शान में जुलूस निकाला

Sat, 03 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
juloose
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने शहर में पूरी तरह अमन-चैन कायम रखने का भरोसा दिलाया है। कहीं भी अगर विवाद की स्थिति लगेगी, तो वहीं से जुलूस वापस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर मुफ्ती का कहना है कि वह कौम के लोगों को किसी कीमत पर आपस में लड़ने नहीं देंगे। जुलूस के दौरान बीच में अलग रंग के झंडे आदि लेकर मौलाना हसन मियां कदीरी के लोगों के शामिल होने पर ऐतराज जताते हुए शहर मुफ्ती ने चार दिन पहले जुलूस-ए-मोहम्मदी आस्तान-ए-हशमतिया से न निकाले जाने का निर्णय लिया था। प्रशासन ने मौलाना हसन मियां कदीरी के लोगों को अलग तरीके से जुलूस में शामिल न होने देने का भरोसा शहर मुफ्ती को दिलाया था, जिसके बाद शुक्रवार को शहर मुफ्ती एक हद तक मान गए थे। जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस्तकबाल के लिए पूरा शहर दुल्हन की तरह सज चुका है। देर सायं से ही जुलूस में शामिल होने के लिए अकीदतमंद आस्तान-ए-हशमतिया पर एकत्र होने लगे थे।
विज्ञापन

उधर, मौलाना हसन मियां कदीरी प्रशासन की मनाही के बाद भी जुलूस में हर हाल में शामिल होने की बात पर अड़े हैं। प्रशासन ने उनके जुलूस स्थल पर दोपहर से ही भारी मात्री में पुलिस बल तैनात कर दिया था। खुफिया विभाग के अधिकारी भी पल-पल पर नज़र रखे हुए हैं। विवाद टालने के लिए प्रशासन ने जुलूस का कुछ रूट बदल दिया है।
विज्ञापन

डीएम ओएन सिंह ने दावा किया कि हर हाल में अमन चैन कायम रहेगा। विवाद पैदा करने की कोशिश करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
इन रूटों से नहीं गुजरेगा जुलूस  
मोहम्मद वासिल, अल्लाहू मियां मजार, मोहल्ला बुजकसावान, मदीना शाह, बसीर खां, रंगीलाल चौराहा।
.. अब इस रूट से निकलेगा जुलूस
हस्मतनगर के आस्तान-ए-हशमतिया से प्रारंभ होकर जुलूस बेलो वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, पाकड़, शाहजी मियां मजार, छोटी मार्केट से वापस कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, ड्रमंड गंज चौराहा, धुनो वाला चौराहा, पकड़िया, जाटौवाला चौराहा से वापस बरेली गेट आएगा। फिर यहां से ड्रमंड गंज चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जामा मस्जिद होते हुए हस्मनगर में जाकर भोर में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार स्कूल अस्थायी जेल में तब्दील
पीलीभीत। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव ऐमी स्थित चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज, गजरौला के माला स्थित संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक स्कूल, सेहरामऊ उत्तरी स्थित सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज व माधोटांडा क्षेत्र के गभिया सहराई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अस्थायी जेल बनाई गई है। डीएम के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी व जेल प्रशासन ने इन अस्थायी जेलों के लिए एक हजार रजाई-गद्दे की अतिरिक्त व्यवस्था भी कर ली है। मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed