{"_id":"2a6afdc25cf2a9a361138c8c3d03c15a","slug":"josh-young-workers-filled-in-for-you-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के युवा कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के युवा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रांतीय प्रभारी शगुन त्यागी ने कहा कि तमाम राजनैतिक पार्टियां युवाओं का इस्तेमाल करने के बाद भुला देती है। अब आप युवाओं का इस्तेमाल नहीं होने देगी।
वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप ने युवाओं की संगठन में भागीदारी तय कर सम्मान दिया। रंगों एवं प्रतीकों की तरह इस्तेमाल होने वाले युवाओं का अब इस्तेमाल हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। जिला संगठन से सामंजस्य कर पार्टी का ढांचा विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक तैयार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया। जिला संयोजक संदीप सक्सेना ने कहा कि यूथ विंग कार्यकर्ताओं के साथ जिला संगठन कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। यूथ विंग जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप से हर व्यक्ति, समुदाय व वर्ग को जोडना लक्ष्य होगा। भारतीय छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने युवाओं को उनके हक याद दिलाएं हैं। बैठक में जिला सचिव मोहम्मद दानिश खां का रुहेलखंड प्रांतीय कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य चुने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर रामचंद्र प्रजापति, नरेंद्र तिवारी, गोविंद रस्तोगी, संजीव बाल्मीकी, निष्ठम गुप्ता, रोहिताश गंगवार, राहुल शर्मा, राजीव सक्सेना, आयुष सक्सेना, शहनवाज खान, एजाज हुसैन, वाजिद हुसैन, ऋषि कठेरिया, मुकुल अग्रवाल, विपिन शर्मा, राजीव चौहान, रजत कोहली, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।