फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jipan eight and 84 prescription BDC back

जिपं के आठ और बीडीसी के 84 पर्चे वापस

Sat, 10 Oct 2015 11:39 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 10 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jipan eight and 84 prescription BDC back

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन से प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिला पंचायत के आठ प्रत्याशियों के नाम वापस लेने पर अब सात सीटों पर 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं बीसलपुर व बिलसंडा में बीडीसी के लिए 54 व 30 नाम वापस हुए। इससे दोनों ब्लाकों में दो-दो प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। अब बीसलपुर में 82 पदों के लिए 408 और बिलसंडा में 93 पदों के लिए 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए जिला पंचायत में 134 नामांकन हुए थे, जो जांच में सही पाए गए थे। शनिवार को नाम वापसी हुई। इसमें आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब जिला पंचायत के सात वार्डों में 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। इसमें सर्वाधिक 24 प्रत्याशी वार्ड संख्या 31 में हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने पर निर्वाचन अधिकारी सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने एआरओ डीएसओ राजेश्वर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी व जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित कराए।
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लाक क्षेत्र से बीडीसी के 84 पदों के लिए 466 नामांकन कराए थे, जिसमें दो जांच में निरस्त हो गए थे। शनिवार को 54 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए, जिससे यहां प्रत्याशियों की संख्या घटकर 410 रह गई। इसमें दो वार्डों पर एकल प्रत्याशी बचने से दो प्रत्याशियों सिमरा अकबरगंज से तारावती गंगंवार और भैनपुरा क्षेत्र रंजना गंगवार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब कुल 82 पदों के लिए 408 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। आरओ सीवीओ डॉ. राजीव गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। बीडीसी के लिए 95 पदों के लिए 446 नामांकन हुए थे, जिनमें जांच में दो पर्चे निरस्त हो गए थे। शनिवार को 30 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। इसमें वार्ड संख्या 41 से नाम वापसी के कारण गुड्डी देवी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। जबकि एकल नामांकन के कारण रामपुर वार्ड छोटेलाल भी निर्विरोध निर्वाचन की श्रेणी में हैं। नाम वापसी और निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद अब क्षेत्र पंचायत सदस्य की 93 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
तीसरे चरण के जिला पंचायत के नामांकन की स्थिति
वार्ड   नामांकन   नाम वापसी   प्रत्याशी
28    18        01            17
29    12        01            11
30    13        00            13
31    25        01            24
32    17        00            17
33    25        03            22
34    24        02            22
योग    134      08          126

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed