फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jesus has come ...

आया है यीशु आया है...

Fri, 25 Dec 2015 11:18 PM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 25 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jesus has come ...
जिले भर में शुक्रवार को प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। जिसमें धर्म गुरुओं ने शांति, प्रेम, सेवा और स्नेह का संदेश दिया। वहीं लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पर्व को लेकर गिरजाघरों में खासी रौनक रही।
विज्ञापन

सेंट एलॉसियस चर्च में फादर पायस मैनेजिज ने प्रार्थना सभा में कहा कि प्रभु यीशु ने अंधेरे में डूबी इस दुनिया को अपने प्रकाश से रोशन किया है। लोगों को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान युवाओं ने कैरल्स गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। केक बांटकर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस नार्थ स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकास्टल चर्च में फादर ए प्रभाकरन ने प्रार्थना  सभा में प्रभु यीशु का गुणगान किया। कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें त्याग और बलिदान की भी प्रेरणा देता है। लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर शुभ दिन की बधाई दी और उपहार दिए। ब्रहमचारी घाट रोड स्थित प्राचीन क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में फादर जे हरमन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने शांति का पैगाम दिया। प्रार्थना सभाओं मे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सभी गिरजाघरों का आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रभू यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियों आकर्षण का केंद्र रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉम्स प्राइड स्कूल में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने बच्चों के साथ केक काटा और क्रिसमस से जुड़ी जानकारियां दी। प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने बच्चों से बचे खाने को गरीबों को बांटने की सीख दी।
पूरनपुर। क्रिसमस का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर के एक मात्र सेंट जोसेफ चर्च को आकर्षण ढंग से सजाया गया। ईसा मसीह के जन्मदिन से संबंधित झांकियां सजाई गई। चर्च के पुरोहित फादर मॉरिस डेसा ने प्रार्थना सभा कराई। प्रार्थना इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।  
बीसलपुर। मोहल्ला रामनगर स्थित फुल गास्पल पेंटी कास्टल चर्च में मनाए गए क्रिसमस डे पर केक काटा गया और पादरी एम मैथ्यू ने प्रवचन किए। प्रार्थना सभा में आकाश, राजा, धीरज, चंदन, प्रमोद, सतीश, मरकुम, दीपक, महेश, राजेश, निर्मला, विमला, मीरा, सोनम, रेखा, नीतू, उर्मिला आदि मौजूद थे।

मझोला। पोलीगंज चर्च में फॉदर जूलियन डिसूजा ने विशेष प्रार्थना कराई और लोगों को भाईचारे व शांति का संदेश दिया। दाह फार्म स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसमें प्रभु ईसामसीह के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। सेंट थामस पब्लिक स्कूल व एसके पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed