फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jehanabad police robbers Giving blessings

जहानाबाद पुलिस लुटेरों  को दे रही अभयदान

Sun, 17 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 17 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की पिटाई कर लूटपाट के मामले को शुरू से ही जहानाबाद पुलिस छुपाने में जुटी हुई है। नतीजतन पुलिस ने तीसरे दिन भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यहां तक कि अधिकारियों ने भी पीड़ित होमगार्ड से मिलकर घटना की वास्तविकता को जानने का भी प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को थाना व कस्बा जहानाबाद निवासी होमगार्ड छिद्दूबक्श पड़ोस के ही अपने रिश्ते के भतीजे के साथ भांजे की शादी में शामिल होने गए थे। लौटते समय देर शाम करीब सवा नौ बजे कुकरीखेड़ा के निकट कब्रिस्तान के पास सात-आठ बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली थी और होमगार्ड और उसके भतीजे की बांधकर पिटाई कर दी थी। बदमाशों ने होमगार्ड से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। दोनों को बांधकर नहर के किनारे झाड़ियों में फेंककर बदमाश भाग निकले थे। जहानाबाद पुलिस शुरूआत से ही घटना को छुपाने में जुटी थी। 
विज्ञापन

एसओ ने आला अफसरों को सिर्फ मारपीट होने की जानकारी देकर गुमराह कर दिया। वहीं आला अफसरों ने भी वास्तविकता जानने की जहमत नहीं उठाई। बदमाशों की पिटाई से छिद्दूबक्श आज भी कराह रहा है, लेकिन पुलिस ने तीसरे दिन भी लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी से लेकर सीओ तक घटना को लेकर गंभीरता नहीं हुए। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि एसओ बरेली वीआईपी ड्यूटी में गए हैं। एसओ के आने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर बदमाशों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed