फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JE stopped the work for using substandard material in the construction of water tank

Pilibhit News: पानी की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर जेई ने रुकवाया काम

Sun, 20 Oct 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
JE stopped the work for using substandard material in the construction of water tank
घुंघचाई। पानी की टंकी के निर्माण में पीली ईंटें लगाई जा रहीं थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद जेई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर लोगों से जानकारी की। काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कढ़ैया में जलनिगम की देखरेख में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इस समय पंप हाउस का निर्माण चल रहा है लेकिन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर पीली ईंट लगाई जा रही है। इसके अलावा घटिया गुणवत्ता के सीमेंट का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी जताया था लेकिन मिलीभगत कर ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करता रहा।
विज्ञापन

पीली ईंट व घटिया सामग्री लगाए जाने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर शनिवार को जल निगम विभाग के जेई सूर्यांश त्रिपाठी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सूर्यांश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी पर मौके पर गए थे। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed